सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सीतापुर,24 जून। सामुदायिक भवन में युवा मोर्चा के द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर भाजपा जिला महामंत्री देवनाथ सिह शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत श्याम प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों ने विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं को उनके देश के प्रति दिए गये बलिदान के बारे में अवगत कराया। भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर क्षेत्र के पच्चीस युवाओं ने नवनियुक्त भाजयुमो मंडल अध्यक्ष इलू गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा प्रवेश किया। उपस्थित अतिथियों द्वारा उन्हें माला पहनाकर पार्टी में प्रवेश करने पर स्वागत किया गया।
इस अवसर भाजपा जिला महामंत्री देवनाथ सिंह, विश्व विजय सिंह तोमर,प्रभात खलखो, नीरू मिस्त्री, स्नेहलता गुप्ता, रंजीत गुप्ता,विनोद अग्रवाल, भोला राम मिंज,विक्की नामदेव, संगीता कंसारी सानू कश्यप, रामदयाल चौहान, राजेन्द्र प्रजापति, महेश्वरी दास शरद सिन्हा, रोनी, अमृता पैंकरा, प्रकाश कंसारी, दिब्यप्रकाश मिस्त्री, दीपक दास, रूपेश आर्य गुप्ता, राहुल गुप्ता, रिंकू जायसवाल, आदित्य अग्रवाल, निशान्त गुप्ता, मंजीत गुप्ता सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।