सरगुजा

एमएस सिंहदेव की पुण्यतिथि पर 21 सौ फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण
24-Jun-2022 8:28 PM
एमएस सिंहदेव की पुण्यतिथि पर 21 सौ फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,24 जून।
राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष, अविभाजित प्रदेश के मुख्य सचिव एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव के पिता स्व. एमएस सिंहदेव की पुण्यतिथि पर शहर में 21 सौ फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

क्लीन अंबिकापुर ग्रीन अंबिकापुर अभियान के तहत नगर निगम ने वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया है। इसी क्रम में आज स्व. एम एस सिंहदेव की पुण्यतिथि पर शहर में 21पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था। नगर निगम द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर की खुली भूमि और शहर के अन्य वार्डों में लोगों ने अपनी निजी जमीन पर भी पौधे लगाए। नगर निगम उन्हें निशुल्क पौधे उपलब्ध करा रहा है।

उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग के प्रभारी एवं राज्य श्रम कल्याण आयोग के अध्यक्ष शफी अहमद ने 3 वर्ष पूर्व शहर मेंवेक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसके तहत लोगों को उनके मांग के अनुसार पौधे उपलब्ध कराए जा रहे थे। नगर निगम स्वयं भी खाली जमीन पर पौधे लगाने और उसे संरक्षित करने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में सिंचाई कॉलोनी के पास एक लेमन गार्डन विकसित किया गया था जो अब फल देने की स्थिति में आ रहा है।

आज ट्रांसपोर्ट नगर में महापौर डॉ. अजय तिर्की, श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सफी अहमद, 20 सूत्री कार्यक्रम अध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह,जिपं सदस्य राकेश गुप्ता सहित निर्वाचित पार्षदों और कांग्रेस जनों ने नगर निगम की टीम के साथ मिलकर पौधे लगाए,  घर घर पौधे उपलब्ध कराने वाली गाड़ी को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस दौरान जिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा बंटी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ जेपी श्रीवास्तव, महामंत्री एवं जल प्रभारी द्वितेंद्र मिश्रा, शैलू सोनी, प्रमोद चौधरी, हरमिंदर सिंह,विशाल गोस्वामी, सैयद अख्तर, दुर्गेश गुप्ता,शिल्पा पांडेय, अमित सिंह,नीतीश चौरसिया समेत गणमान्यजन और निगम के अधिकारी कर्मचारीउपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news