सरगुजा

किसान मोर्चा का सरगुजा के सहकारी समितियों में तालाबंदी कर सांकेतिक प्रदर्शन कल
25-Jun-2022 6:52 PM
किसान मोर्चा का सरगुजा के सहकारी समितियों में तालाबंदी कर सांकेतिक प्रदर्शन कल

अम्बिकापुर, 25 जून। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला सरगुजा के द्वारा 27 जून को सरगुजा जिले के 12 मंडलों के सहकारी समितियों के समक्ष खाद की कमी व गुणवत्ताविहीन वर्मी कंपोस्ट खाद की बाध्यता समाप्त करने, गोबर खाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन के तहत सभी मंडलों में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में समितियों के बाहर तालाबंदी का सांकेतिक प्रदर्शन किया जाना तय हुआ है।

अंबिकापुर मंडल हेतु भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्यानंद मिश्रा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, दरिमा में भाजपा जिलाध्यक्ष सरगुजा ललन प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत शंकर त्रिपाठी, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष नकुल सोनकर ,भाजपा मंडल अध्यक्ष दरिमा गुरुशरण सिंह, लखनपुर में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता छत्तीसगढ़ अनुराग सिंह देव,पूर्व सांसद सरगुजा कमलभान सिंह,राजेश अग्रवाल मंडल अध्यक्ष लखनपुर दिनेश साहू, लुण्ड्रा में पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अखिलेश सोनी, राजेंद्र जयसवाल, देव नारायण यादव, लुण्ड्रा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, अंबिकापुर ग्रामीण में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केसरी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राम केश्वर राजवाड़े सहित अन्य समितियों में अलग-अलग पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

27 जून को होने वाले सांकेतिक सहकारी समितियों तालाबंदी कार्यक्रम के लिए किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जनमेजय मिश्रा ने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने की अपील की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news