महासमुन्द

विवाद, शराबी पति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
26-Jun-2022 2:42 PM
विवाद, शराबी पति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 जून।
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम छिबर्रा में शराबी पति ने आपसी विवाद में पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। सरायपाली थाना में पदस्थ विवेचक अनिल पालेश्वर ने बताया कि ग्राम पतेरापाली निवासी नीतू भोई पति धनेश भट्ट (19) की हत्या के आरोप में ग्राम पतेरापाली निवासी धनेश भट्ट (20) को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना शक्रवार रात 8 बजे की है। पुलिस के मुाताबिक धनेश भट्ट शराब पीने का आदि था। मृतका अपने पति के साथ दो दिन पहले मायके छिबर्रा आई थी। शुक्रवार रात को धनेश गेट में बंधे कुत्ते को खोल रहा था और मृतका से कहा कि तेरी मां को काटेगा। मृतका ने कुत्ता को खोलने से मना किया तो आरोपी ने अपनी पत्नी नीतू की लात घूंसों से पिटाई करते पास रखे चाकू को पीठ में घोंप दिया। शोर सुन मां व भाई पहुंचे तो उन्हें भी चाकू दिखाते धमकाया।
घायल की मां की सूचना पर पुलिस के जवान उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। विवेचक ने बताया कि नीतू व आरोपी के बीच पहले प्रेम प्रसंग था।

दो साल पहले ही आरोपी ने नीतू को अपने गांव ले गया, जहां पति-पत्नी रूप में दोनों रहते थे। वहीं परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब से उसकी लडक़ी वहां गई है, तब से उसके साथ आए दिन मारपीट व गाली गलौज करता था। आरोपी शराब पीने का आदी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news