कवर्धा

संगीत विद्यालय का उद्घाटन
26-Jun-2022 2:45 PM
संगीत विद्यालय का उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 26 जून।
नगर पंचायत क्षेत्र  बोड़ला के वार्ड नंबर 9 में शनिवार को संगीत विद्यालय  का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में नपं अध्यक्ष सावित्री रामचरण साहू, पार्षद विसर्जन धुर्वे, राजेंद्र खरे, अर्जुन पटेल, पूरन मानिकपुरी के अलावा आसपास से पहुंचे संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सबसे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष व प्राचार्य, पंडित, संगीत आचार्य व पार्षद, एल्डरमैन ने गुरु वंदना कर पूजा-पाठ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री रामचरण साहू, समाजसेवी रामचरण साहू व पार्षदों ने दीप जलाकर  विशाल संगीत महाविद्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन की रस्में पूरी करने के बाद छात्रों द्वारा गुरु वंदना का कार्यक्रम किया गया, जिसमें छात्रों ने संगीत की प्रस्तुति दी।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि हमारा नगर आगे बढ़ रहा है, इसके शुभारंभ को नगर के लिए अच्छा बताया। उन्होंने बताया कि अब नगर में लोगों को संगीत की शिक्षा भी आसानी से मिल जाया करेगी। संगीत के क्षेत्र में भी नगर के प्रतिभावान बच्चे निश्चित रूप से जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्हें प्लेटफार्म की जरूरत है ऐसे संगीत विद्यालय के खुलने से बच्चों को नई दिशा मिलेगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news