दुर्ग

पदोन्नत कर्मियों को एसपी ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं
26-Jun-2022 3:22 PM
पदोन्नत कर्मियों को एसपी ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 जून।
प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक के पद पर योग्यता सूची वर्ष 2021 में लाए गए जिला दुर्ग के 16 प्रधान आरक्षक को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है।
इसी तारत य  में 25 जून को रक्षित केंद्र दुर्ग में स्टार सेरेमनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक पदोन्नति प्राप्त करने वाले क्रमश सहायक उप निरीक्षक शशिकांत साहू, सहायक उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र देवांगन, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र चंद्राकर, सहायक उपनिरीक्षक सुशील पांडे, सहायक उपनिरीक्षक विनोद सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सत्यनारायण पाठक, सहायक उपनिरीक्षक गिरधारी लाल यादव, सहायक उपनिरीक्षक मदन लाल साहू, सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, सहायक उपनिरीक्षक फूलचंद यादव, सहायक उपनिरीक्षक दुखुराम वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक शिव प्रसाद दुबे, सहायक उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, सहायक उपनिरीक्षक खेमलाल, सहायक उपनिरीक्षक अनुज मरकाम, सहायक उपनिरीक्षक गिरजा शंकर है।

उपरोक्त प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त करने वाले सहायक उप निरीक्षकों के एक कंधे पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव, भापुसे द्वारा जहां स्टार लगाया गया, वहीं दूसरे कंधे पर उनके परिवार के परिजनों द्वारा स्टार लगाया.

इस अवसर पर पदोन्नत हो रहे पुलिस कर्मियों के साथ उनके परिजन एवं संजय ध्रुव अति पुलिस अधीक्षक दुर्ग (शहर), अनंत साहू, रापुसे. अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला दुर्ग अभिषेक झा, रापुसे. अप.पुलिस अधीक्षक (मु यालय) जिला दुर्ग, निलेश द्विवेदी, रापुसे. पुलिस लाइन जिला दुर्ग, देवांश सिंह राठौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन, श्रीमती शिल्पा साहू, उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्लू) जिला दुर्ग, रमेश चंद्रा, रक्षित निरीक्षक, जिला दुर्ग श्रीमती तृप्ति सिंह राजपूत, सूबेदार रक्षित केंद्र दुर्ग एवं रक्षितकेंद्र दुर्ग तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग के समस्त स्टॉफ  उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news