रायगढ़

दुबई में शास्त्रीय संगीत और नृत्य में सार्थक शार्वी और अक्षिता को मिला पुरस्कार
26-Jun-2022 3:33 PM
दुबई में शास्त्रीय संगीत और नृत्य में सार्थक शार्वी और अक्षिता को मिला पुरस्कार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 26 जून।
भारत संस्कृति यात्रा 2022 यह भव्य कार्यक्रम  इंडिया इंटरनेशनल स्कूल ओएसिस सिलिकॉन दुबई में श्री जमाल हुसैन , कॉन्सल जनरल ऑफ बांग्लादेश दुबई, श्री ताडू मामू  कॉन्सल, भारतीय दूतावास दुबई, सुश्री फातिमा जहान कॉन्सल बांग्लादेश दूतावास दुबई, शेख फ़रिख अहमद डायरेक्टर जाहुरी रियल स्टेट दुबई की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध बांसुरी वादक श्री अजय प्रसन्ना ,नृत्यधाम की संयोजिका श्रीमती राखी राय,ओडिसी गुरु गजेंद्र पंडा, सुश्री सोहिनी घोष शास्त्रीय गायन, विदुषी मोहिनी गोगोई बांसुरी, डॉ. चंदन मंडल संतूर, गुरु संदीप मलिक कत्थक ने अपनी प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में मोना स्कूल सारंगढ़ के तीन स्टूडेंट्स सार्थक, शार्वी और अक्षिता तिवारी ने भी अपनी प्रस्तुति दी। मोना स्कूल की चेयरपर्सन और नृत्य गुरु श्रीमती तोषी गुप्ता की दो शिष्याओं शार्वी और अक्षिता ने गुरु के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।दुबई में लगभग 200 प्रतिभागियों के बीच हुई इस प्रतियोगिता में सार्थक केशरवानी (गुरु रीतेश केशरवानी, रायपुर) को शास्त्रीय संगीत में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। शार्वी केशरवानी (गुरु श्रीमती तोषी गुप्ता)को शास्त्रीय नृत्य कत्थक में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, वही अक्षिता तिवारी (गुरु श्रीमती तोषी गुप्ता) को शास्त्रीय नृत्य कत्थक में द्वितीय स्थान प्राप्त कर एक इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही श्रीमती तोषी गुप्ता को शास्त्रीय नृत्य कत्थक सेवा के लिये गुरु सम्मान प्राप्त हुआ है। नृत्य गुरु श्रीमती तोषी गुप्ता के निर्देशन में अब तक मोना स्कूल के स्टूडेंट्स थाईलैंड, दुबई , उज्जैन, बैंगलोर, गोआ, उदयपुर, भिलाई, रायपुर,पूरी , जबलपुर आदि जगह पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। इसमें दोनों भाई-बहन सार्थक एवं शार्वी ने उपरोक्त सभी जगह अपने शास्त्रीय संगीत और कत्थक की प्रस्तुति कर पुरस्कार प्राप्त किये हैं।

ज्ञातव्य हो कि सार्थक एवं शार्वी मोना स्कूल सारंगढ़ के फाउंडर द्वय श्री रीतेश केशरवानी और श्रीमती तोषी गुप्ता के पुत्र-पुत्री हैं,तो वही सारंगढ के प्रेस संपादक श्री रवि तिवारी और श्रीमती अंजू तिवारी की पुत्री अक्षिता तिवारी पिछले तीन वर्षों से कत्थक नृत्य की शिक्षा कड़ी मेहनत और लगन से प्राप्त कर रही है जो कोरोना जैसे मुश्किल समय में भी अनवरत जारी रही। जिसके फलस्वरूप अक्षिता तिवारी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक पहली सफल प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
मोना स्कूल सारंगढ़ के फाउंडर एवं प्रिंसिपल श्री रीतेश केशरवानी ने नृत्य गुरु श्रीमती तोषी गुप्ता , स्टूडेंट्स सार्थक , शार्वी और अक्षिता तिवारी की इस अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news