रायपुर

अग्निपथ योजना के विरोध में सीएम बघेल कल पाटन में देंगे सत्याग्रह धरना
26-Jun-2022 8:44 PM
अग्निपथ योजना के विरोध में सीएम बघेल कल पाटन में देंगे सत्याग्रह धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 जून। केन्द्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ के विरोध में प्रदेश के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में 27 जून 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक क्षेत्रीय विधायक सहित वरिष्ठ नेताओं,  पदाधिकारियों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया जायेगा। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभास्तर पर आयोजित शांतिपूर्ण एक-दिवसीय सत्याग्रह हेतु विधानसभावार प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कोण्डागांव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, सक्ती विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, अंबिकापुर मंत्री टी.एस. सिंहदेव, दुर्ग ग्रामीण मंत्री ताम्रध्वज साहू, साजा मंत्री रविन्द्र चौबे, आरंग मंत्री शिवकुमार डहरिया, प्रतापपुर मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, कवर्धा मंत्री मो. अकबर, कोरबा मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कोंटा मंत्री कवासी लखमा, सीतापुर मंत्री अमरजीत भगत, डौंडीलोहारा मंत्री अनिला भेडिय़ा, अहिवारा मंत्री रूद्र कुमार, खरसिया मंत्री उमेश पटेल, भानुप्रतापपुर विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कामरो, मन्द्रेगढ़ विधायक डॉ. विनय जयसवाल, बैंकुठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव, प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह धरना देंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news