राजनांदगांव

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टेबल टेनिस में नायर का चयन
26-Jun-2022 9:04 PM
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टेबल टेनिस में नायर का चयन

राजनांदगांव, 26 जून। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव की क्रीड़ाधिकारी डॉ. नीता एस. नायर का चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टेबल टेनिस खेल के लिए हुआ। यह प्रतियोगिता 24 से 28 जून तक आगरा उत्तरप्रदेश के एकलव्य इंडोर स्टेडियम में आयोजित है। डॉ. नायर इस प्रतियोगिता में वेटरन टीम में चयनित हुई हंै। इस प्रतियोगिता के लिए चयन स्पर्धा 13 जून को रायपुर सप्रे हॉल में आयोजित की गई थी। वेटरन में सिंगल एवं डबल्स प्रतियोगिता में भाग लेंगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा व प्रध्यापकों ने शुभकामनाएं दी।

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news