कोरिया

जन जागृति संस्था ने किया सुप्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी अशोक का सम्मान
26-Jun-2022 9:20 PM
जन जागृति संस्था ने किया सुप्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी अशोक का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 26 जून।
जन जागृति मनेंद्रगढ़ ने अपनी संस्था के पंजीयन दिवस के अवसर पर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध खिलाड़ी कोल इंडिया के चैम्पियन रह चुके अशोक सिंह का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

प्रमुख समाज सेवी गुलाब यादव द्वारा अशोक सिंह का सम्मान किया गया। जन जागृति मनेंद्रगढ़ के सचिव संतोष कुमार जैन ने बताया कि अशोक सिंह शतरंज के बहुत अच्छे खिलाड़ी होने के साथ-साथ इनडोर और आउटडोर दोनों ही तरह के खेलों में महारत रखते हैं। इन्होंने प्रतीक खेल को अपनी ही अनूठी शैली में खेला है।

संतोष जैन ने बताया कि उन्हें अशोक सिंह के साथ लगभग 200 दिनों तक मनेंद्रगढ़ के बाहर प्रवास करने का अवसर मिला है। अपने आप में अनूठी कला रखने वाले बच्चों को निरंतर प्रोत्साहित करने वाले तथा शतरंज में एवं अन्य खेलों में बच्चों को प्रशिक्षण देने वाले अशोक सिंह का सम्मान करके संस्था स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news