धमतरी

भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक में संगठनात्मक विषय पर चर्चा
27-Jun-2022 3:48 PM
भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक में संगठनात्मक विषय पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 27 जून। 
भाजपा मंडल मगरलोड की कार्यसमिति बैठक ग्राम परसवानी में रखा गई। इस बैठक में प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश ठोकने द्वारा 2023 के चुनाव के लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठनात्मक विषय पर विस्तार से चर्चा किए।

बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला मंत्री राजेन्द्र गोलछा मगरलोड मंडल प्रभारी द्वारा पार्टी के प्रदेश एवं जिला के संगठनात्मक कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। इसके साथ संगठन के द्वारा पिछले दिनों किए गए कार्यक्रम की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

30 जून को प्रदेश के भूपेश बघेल सरकार द्वारा किसानों को खाद बीज की आपूर्ति नही किए जाने, पंचायत के सरपंचों को जबरिया प्रताडि़त एवं परेशान किए जाने सहित अनेक मुद्दों के विरोध में मगरलोड मंडल द्वारा धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया।

इस बैठक में मंडल अध्यक्ष विजय यदु, महामंत्री यवन साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शत्रुघ्न साहू, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, मंडल उपाध्यक्ष चित्रसेन प्रजापति,मंडल मंत्री मिलन नेताम, मंडल मंत्री कविता यादव, मार्केटिंग उपाध्यक्ष अशोक साहू, टीकाराम कंवर, बाबूलाल साहू, जनपद सदस्य हीरामन ध्रुव, सरपंच झ्नेश्वर साहू, गैंदा बाई, पार्षद दुर्गा साहू, झमित सिन्हा, उर्वसी साहू, दिलीप सिन्हा, पूर्व नगर पंचायत उपध्यक्ष प्रतिनिधि डिहु राम साहू, पूर्व जनपद सदस्य अश्वनी साहू, सरपंच प्रतिनिधि रोहित यदु सरपंच प्रतिनिधि गजेंद्र साहू,, सरपंच प्रतिनिधि संतराम साहू, बूथ अध्यक्ष हेमंत साहू, बूथ अध्यक्ष दिलीप साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष बसंत साहू , महामंत्री घनश्याम साहू, टिकेश्वर साहू, उपाध्यक्ष नेमु निषाद, कोषाध्यक्ष मुरली सिन्हा, गुलशन साहू, मंत्री नोकेश्वर ध्रुव, मीडिया प्रभारी तामेश्वर साहू, रोशन जी, गजेंद्र मडेली आदि उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news