गरियाबंद

कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर-मोहन
27-Jun-2022 4:00 PM
कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर-मोहन

सफाई कर्मियों की हड़ताल का आप ने किया समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 27 जून।
ब्लाक स्तरीय सफाई कर्मचारी संघ अपने मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन में डटे हुए है। उनके मांगों को आम आदमी पार्टी ने समर्थन दिया है। आम आदमी पार्टी के अभनपुर विधानसभा अध्यक्ष मोहन चक्रधारी ने कहा कि आप लोगों की मांग जायज है। मांगों का समर्थन करते है। उन्होंने मंच के माध्यम से प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि यहां के मुखिया को प्रदेश के कर्मचारियों को कोई चिन्ता नहीं है। कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे हुए हैं, लेकिन सरकार इसपर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि 2018 में चुनाव के कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि उनकी सरकार आने पर आप लोगों की मांग पूरी की जाएगी। लेकिन तीन वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी अब तक मांग पूरी नहीं की गई है।

मोहन चक्रधारी ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। आज प्रदेश की जनता और प्रदेश के ये अनियमित कर्मचारी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। भाजपा-कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता को सिर्फ ठगा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता सभी जानती और समझती है। किसी के बहकावे में नहीं आने वाली है। इसका जवाब आने वाले 2023 के चुनाव में दिखाएगी। कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा इन कर्मचारियों के साथ खड़ी रहेगी। यह कार्यक्रम जनपद पंचायत मैदान से बस स्टेंड तक रैली के माध्यम से वापस धरना स्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष मोहन चक्रधारी, उपाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, सकुंतला मांडले, राज यादव, खोमेश सिन्हा, टिकम चंद साहू सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news