कवर्धा

ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए पुलिस ने लगाई चौपाल
27-Jun-2022 4:13 PM
ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए पुलिस ने लगाई चौपाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 27 जून। 
ग्राम सुकवा पारा में आम लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम सुकवा पारा पर पहुंची बोड़ला थाना की टीम के जवानों ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनका निराकरण किया। जन चौपाल जनदर्शन लगाने का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनता के द्वारा बताए जाने वाली समस्याओं के त्वरित निराकरण करना था।

कार्यक्रम में टीआई व्यास नारायण चुरेंद्र ने ग्राम वासियों छात्र-छात्रा महिलाएं बालिकाओं पर हो रहे लैंगिक शोषण से बचाव एवं कारण तथा पॉक्सो एक्ट व यौन उत्पीडऩ से संबंधित जानकारी, महिलाओं पर हो रहे अपराध एवं मोबाइल से संबंधित अपराध एवं उनके रोकथाम तथा कानून के संबंध में जानकारी दी।

किसी भी प्रकार के असमंजस की स्थिति में पुलिस अधिकारी से जानकारी लेने की बात कही गई। हमें सदैव जागरूक रहने और घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की गई। हेड कांस्टेबल बलीराम महोबिया व गिरीश तिवारी ने साइबर अपराध चिटफंड कॉल ऑनलाइन फेसबुक से संबंधित अपराधों के संबंध में थाना के अधिकारियों के द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। वाहन चलाते समय का पहिया वाहन में वाहन चालकों को हेलमेट का उपयोग करने का हमेशा प्रगति चलाने तथा वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने के साथ ही छात्र छात्राओं को यातायात के नियमों व यातायात के संकेत सडक़ दुर्घटनाओं से बचने के तरीके भी बताए। छात्र-छात्राओं को बिना लाइसेंस वाहन ना चलाएं एवं यातायात के नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक बलीराम महोबिया गिरीश तिवारी आरक्षक देवा उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news