महासमुन्द

पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
27-Jun-2022 4:43 PM
पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

महासमुंद, 27 जून। महासमुंद जिले के थाना बागबाहरा के ग्राम खोपली में पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर मामला की जांच कर रही है।
बागबाहरा पुलिस के अनुसार  मामूली विवाद पर खिलावन मेहर ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी कौशल्या मेहर को मौत के घाट उतार दिया है। यह परिवार काफी गरीब है और 20 दिन पहले ही इलाहाबाद ईंट भट्टे से काम कर वापस खोपली लौटा है। इलाहाबाद ईंट भट्टे में काम करने के दौरान इनके एक बच्चे के हाथ में चोट लग गयी थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में दोनों में आज सुबह विवाद हो रहा था। इसी दौरान पति ने आवेश में आकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना पाकर  मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news