बालोद

दल्लीराजहरा में खुलेगा आत्मानंद स्कूल
27-Jun-2022 4:46 PM
दल्लीराजहरा में खुलेगा आत्मानंद स्कूल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 27 जून।
लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा में  आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम की शाला प्रारंभ करनें के लिए केबीनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया के आग्रह पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान की गई। जिस पर प्रशासन द्वारा इसके लिए शिक्षकों की नियुक्ति हेतु निविदा भी जारी कर दी गई है।

इस संबंध मे मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने बताया कि अयस्क नगरी दल्लीराजहरा में श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र है, जहां गरीब तबके के लोग निवासरत है। यहां के अभिभावक भी अपने-अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई करवाना चाहते हैं, परंतु प्राईवेट स्कूलों में अधिक फीस की वजह से वे मजबूरन अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शाला में पढ़ा पाने में असमर्थ साबित हो रहे हैं।

उक्त सभी बातों को क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को अवगत करवाते हुए, दल्लीराजहरा नगर में आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम की शाला खोले जानें का अनुरोध किया गया। जिस पर मुख्यमंत्री ने राजहरा में उक्त विद्यालय खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके लिए राजहरा वासियों ने मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक के प्रति आभार जताया।

वहीं मंत्री प्रतिनिधि व नगर पालिका अध्यक्ष नें बताया कि उक्त विद्यालय में बच्चों को पढानें के लिए शिक्षकों की नियुक्ति हेतु निविदा भी शासन द्वारा जारी कर दी गई है।
 जिसमें व्याख्याता हिंदी ( अंग्रेजी माध्यम ) 1 पद, व्याख्याता अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम ) 1 पद, व्याख्याता संस्कृत ( अंग्रेजी माध्यम ) 1 पद, व्याख्याता गठित ( अंग्रेजी माध्यम ) 1 पद, समाजिक विज्ञान ( अंग्रेजी माध्यम ) 1 पद, व्याख्याता जीव विज्ञान ( अंग्रेजी माध्यम ) 1 पद, व्याख्याता रसायन ( अंग्रेजी माध्यम ) 1 पद, व्याख्याता भौतिक ( अंग्रेजी माध्यम ) 1 पद, व्याख्याता शिक्षक ( अंग्रेजी माध्यम ) 4 पद, कम्प्यूटर शिक्षक ( अंग्रेजी माध्यम ) 1 पद, व्याख्याता सहायक शिक्षक ( अंग्रेजी माध्यम ) 5 पद जैसे अन्य पदों के लिए निविदा जारी कर दी गई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news