रायपुर

रायपुर रेल मंडल का दायरा बढ़ा, रावघाट रेल खंड तक होगा
27-Jun-2022 5:50 PM
रायपुर रेल मंडल का दायरा बढ़ा, रावघाट रेल खंड तक होगा

बागबहरा रेल खंड को भी शामिल करने की तैयारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 जून। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के कार्यक्षेत्र का विस्तार कर दिया गया है। अब रायपुर रेल मंडल का दायरा रावघाट तक होगा। वहीं रायपुर वाल्टेयर रूट पर बागबाहरा तक बढ़ाए जाने की भी तैयारी चल रही हैं। 22वर्ष पूर्व अटल सरकार द्वारा गठित रेल जोन और मंडल में रायपुर सबसे छोटे कार्यक्षेत्र वाले रेल मंडलों में गिना जाता है। हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर चकरभाठा से दुर्ग और वाल्टेयर रूट पर लखोली रायपुर रेल मंडल का दायरा है। लखोली वाल्टेयर से जगदलपुर यह ईस्ट कोस्ट जोन-डिवीजन के दायरे में आता है। दुर्ग आऊटर से नागपुर,नागपुर डिवीजन का कार्यक्षेत्र हैं। नागपुर के अतंर्गत गोंदिया-चांदाफोर्ट,बालाघाट रेल खंड भी आता है। वाल्टेयर डिवीजन के लिए अरंड तक और नागपुर के लिए सालेकसा तक का रूट विपरीत दिशा होने से कुछ दिक्कते होती है। इसे देखते हुए लखोली से बागबाहरा रेल खंड और दुर्ग से सालेकसा रेल खंड को रायपुर मंडल में शामिल करने की चर्चाएं जोरों पर हैं। रेल्वे के फिल्ड स्टाफ के मुताबिक बागबाहरा रेलखंड को शामिल करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। रेलवे बोर्ड के नोटिफिकेशन का इंतजार हैं।

मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ संजय गुप्ता कहते हैं कि अभी कोई जानकारी नहीं है। रेलवे बोर्ड से ही नोटिफिकेशन जारी होगा।

बरहाल रेलवे बोर्ड ने दुर्ग,दल्ली राजहरा-रावघाट रेल खंड को रायपुर रेल मंडल में शामिल कर लिया है। 148किमी लंबे इस रेल खंड पर अभी दल्ली से अंतागढ़ तक ट्रेने चलने लगी हैं। अंतागढ़ से ताड़ोकी तक रेल लाइन निर्माणाधीन है। अगले दो वर्ष के भीतर रावघाट तक रेल लाइन बिछा लिए जाने की संभावना है। ताकि भिलाई सयंत्र के लिए जीवन दायक कहे जाने वाले रावघाट खदानों से लौह अयस्क की माइनिंग हो सके । वैसे इन खदानों से व्यावसायिक उत्पादन 2022 से ही शुरू की जानी थी।

दुर्ग से अंतागढ़ रेल खंड रायपुर रेल मंडल के कार्यक्षेत्र में शामिल कर लिया गया है। वैसे रावघाट रेलखंड तक, रायपुर रेल मंडल का दायरा निर्धारित कर दिया गया है। 

 संजय कुमार गुप्ता

मंडल सुरक्षा आयुक्त दपूमरे रायपुर

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news