सूरजपुर

भाजपा मंडल की कार्यसमिति की बैठक में कई निर्णय
27-Jun-2022 8:18 PM
 भाजपा मंडल की कार्यसमिति की बैठक में कई निर्णय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 27 जून। रविवार को मंडल कार्यसमिति की बैठक पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश अग्रवाल के निवास स्थान में बैठक बुलाई गई थी, जिसमें मुख्य रूप से बैठक की अध्यक्षता कर रहे अंबिकापुर से आए ओबीसी प्रकोष्ठ से जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी और मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष प्रशांत शंकर त्रिपाठी और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू के नेतृत्व में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात रेडियो पर सुनी गई।

सर्वप्रथम स्वागत भाषण के रूप में नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिले से आए अतिथियों का मार्गदर्शन मिलता रहा है और हमेशा ही संगठन के दिए गए निर्देशों का पालन करना हम सब का कर्तव्य है।

कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि जिस तरह से लखनपुर मंडल के पदाधिकारी की भूमिका हमेशा ही सक्रिय रही है, जिसे देखते हुए आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की भूमिका और महत्व बढ़ जाती है और संगठन के उपस्थिति अच्छी होने और जीवन निधि मैं अच्छे कार्य करने पर मंडल के समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई। संगठनात्मक कार्य करने के तैयार रहना चाहिए तथा संगठन के दिए गए कार्यों की समीक्षा की गई।

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और मंडल प्रभारी प्रशांत शंकर त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनें और हर पोलिंग बूथ तक उनकी आवाज को पहुंचाएं, जिससे आने वाले समय में एक मजबूत व पोलिंग बूथ में कार्यकर्ता खड़ा हो सके। स्थानीय मुद्दों को भी उठाने पर बल दिया गया।

कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय मुद्दों बताई गई, आने वाले समय में उन मुद्दों को उठाने की बात युवा मोर्चा सहित समस्त मंडल के कार्य समिति तथा मंडल अध्यक्ष को कहा गया।

युवा मोर्चा मंडल के उपाध्यक्ष सृजल के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की

बीते दिनों सडक़ हादसे में युवा मोर्चा मंडल के उपाध्यक्ष सृजल साहू का निधन हो गया था। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी,भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल,मंडल प्रभारी प्रशांत शंकर त्रिपाठी,महामंत्री युवा मोर्चा संजीव वर्मा,मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू मृतक परिवार के परिजन से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news