बेमेतरा

प्रधान आरक्षक को स्टार व कैप लगाकर पदोन्नत किया
28-Jun-2022 2:53 PM
प्रधान आरक्षक को स्टार व कैप लगाकर पदोन्नत किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 28 जून।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक बेमेतरा धर्मेन्द्र सिंह एवं अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, अति.पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन द्वारा  जिले में कार्यरत प्रधान आरक्षक विष्णु प्रसाद सप्रे एवं  रघुवीर सिंह ध्रुव को प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक की योग्यता सूची वर्ष 2021 में लाये गये थे, जिन्हें प्रधान आरक्षक की पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण करने के पश्चात सहायक उप निरीक्षक के पद पर स्टार व कैप लगाकर पदोन्नत किया गया।

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा धर्मेन्द्र सिंह द्वारा पदोन्नत हुए सहायक उप निरीक्षक विष्णु प्रसाद सप्रे एवं रघुवीर सिंह को शुभकामनाए देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इसके साथ ही उन्होने कहा कि पदोन्नति के साथ-साथ पदोन्नत हुए सहायक उप निरीक्षक के उत्तरदायित्व में बढोत्तरी हुई है, इसी उत्तरदायित्व के अनुरूप अपने दक्षता एवं निष्ठा का पूर्ण ईमानदारी से उपयोग करते हुए समाज में कानून तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।

अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा पंकज पटेल, अति.पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन द्वारा भी पदोन्नति प्राप्त सहायक उप निरीक्षक को शुभकामनायें देते हुए बेमेतरा जिले की पुलिसिंग एवं आने वाली परिस्थितियों में सामन्जस्य बनाकर कार्य करने हेतु बताया गया।
इस दौरान सीआर ठाकुर, अजय देवांगन, दीपक गाजर्लेवार, महेन्द्र भुआर्य, संतोष सोनवानी, विनोद शर्मा, घनश्याम साहू, मोहित चेलक, महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news