बालोद
नशे के खिलाफ किया जागरूक
28-Jun-2022 4:42 PM
दल्लीराजहरा, 28 जून। विश्व नशा मुक्त दिवस के अवसर पर नगर के पर्यावरण प्रेमी विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में लोगों को जागरूक किया। पर्यावरण प्रेमी विरेंद्र सिंह ने कहा कि आज स्कूली बच्चे व युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आ गए हैं और वे अपना भविष्य खराब करने मे लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नशे की वजह से ही लोगों के घर मे झगड़े होने लगते है और धीरे-धीरे घर बिखर जाता है। पर्यावरण प्रेमी व उनके साथियों ने नशे के खिलाफ तख्ती बांधकर लोगों को जागरूक किया।