रायगढ़
अग्निपथ के विरोध में धरना प्रदर्शन
28-Jun-2022 4:59 PM
रायगढ़, 28 जून। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कल गांधी प्रतिमा स्थल पर अग्निपथ के खिलाफ हुंकार भरी।
गांधी प्रतिमा स्थल पर कांग्रेस का अग्निपथ योजना के विरोध में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे। इस योजना को लेकर कांग्रेसी अपने अपने तरीके सवाल पूछे। कांग्रेसी अग्निपथ योजना को देश हित मे नहीं मान रहे हैं और इसे युवाओं के साथ छलावा बताते हुए कांग्रेस ने एकदिवसीय धरना दिया।