महासमुन्द

एएनएम की पदस्थापना की मांग
29-Jun-2022 2:32 PM
एएनएम की पदस्थापना की मांग

कलेक्टोरेट पहुंचीं लोहारडीह की महिलाएं

कहा-गर्भवती माताओं को जांच के लिए जिला मुख्यालय आना पड़ता है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 जून।
महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह की ग्रामीण महिलाएं मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंच जनचौपाल में कलेक्टर से मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं ने कलेक्टर से अपने गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम की पदस्थापना की मांग की।

महिलाओं ने कलेक्टर को बताया कि गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र है, जो हेल्थ वेलनेस सेंटर है। 6 माह से यहां एएनएम नहीं है। पहले थी, जिसका प्रमोशन हो गया है। इस गांव के अंदर पेंड्राडीह, परसापानी, घोंघीबाहरा, बंजारी, आमाझोला, आश्रिम ग्राम आते हैं।
ग्रामवासी स्वास्थ्य समस्या को लेकर परेशान हैं क्योंकि यहां एएनएम नहीं है। इन गांवों में महिलाओं को डिलिवरी के लिए अधिक परेशानी हो रही है।

साथ ही गर्भवती माताएं जांच भी नहीं करा पा रही हैं। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य जांच नहीं होने से ग्रामीणों को जिला मुख्यालय आना पड़ता है। वहीं गांव की सडक़ भी इतनी जर्जर है कि जिला मुख्यालय तक सही समय में नहीं पहुंच पाते हैं। रात होने पर वापस गांव आने में परेशानी होती है।

प्रतिनिधिमंडल में आसमती ध्रुव, धनेश्वर, पूर्णिमा, नूतन, इंदुमती निषाद, मिथलेश्वरी निषाद, गोवर्धन, नवील, लकेश्वरी सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news