गरियाबंद

उप तहसील फिंगेश्वर को पूर्ण तहसील बनाने भाजपा ने ज्ञापन सौंपा
29-Jun-2022 2:48 PM
उप तहसील फिंगेश्वर को पूर्ण तहसील बनाने भाजपा ने ज्ञापन सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम,  29 जून।
फिंगेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप तहसील फिंगेश्वर को पूर्ण तहसील का दर्जा देने नायब तहसीलदार श्री जंघेल को राज्यपाल अनुसुईया उइके एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि 1952 से निर्मित उप तहसील कार्यालय फिंगेश्वर को क्षेत्र एवं किसानों के हित में पूर्ण तहसील बनाया जाए। वर्तमान में भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ में अनेक नए तहसील की घोषणा कर कार्यवाही कर रही है किंतु फिंगेश्वर का उप तहसील कार्यालय 1952 से स्थापित है, किंतु फिंगेश्वर क्षेत्र के किसान एवं जनता की घोर उपेक्षा हो रही है और अत्यंत आवश्यकता होते भी फिंगेश्वर उप तहसील को तहसील का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सप्ताह के अंदर अगर उप तहसील कर्यालर्य को तहसील का दर्जा नहीं मिलने पर भाजपा जमकर धरना प्रदर्शन करेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता रामूराम साहू, मंडल प्रभारी एवं जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री, मनीष हरित, मंडल महामंत्री मिंजून साहू, पूर्व जिला महामंत्री युवा मोर्चा राजू साहू, जिला मंत्री मंजू हरित, पूर्व मंडल मंत्री किरण सोनी, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री दशरथ सिन्हा, किसान नेता भुनेश्वर साहू, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पदमा यदु, युवा मोर्चा जिला मंत्री प्रेमलाल, शांति कोत्तरे, सीमा ठाकुर, संतोषी श्रीवास्तव, पूर्व सरपंच संतराम साहू, राजेश परमार, शीतल साहू, गोलू खिलेश्वर साहू, तेजराम साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता के अलावा क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news