महासमुन्द

गांव के उत्पादों को एक छत के नीचे लाने खुलेगा सी-मार्ट
29-Jun-2022 3:35 PM
गांव के उत्पादों को एक छत के नीचे लाने खुलेगा सी-मार्ट

महासमुंद, 29 जून। गांव में बनने वाले छोटे-बड़े सभी उत्पादों को एक छत के नीचे लाने के लिए जिला मुख्यालय महासमुंद में जल्द ही सी.मार्ट स्टोर की शुरूआत होगी। इससे गांव के लोगों और स्व सहायता समूह की महिलाओं के रोजगार के साथ आय के साधन भी बढ़ेंगे। यह सरकारी सुपर बाजार की तर्ज पर शुरू होगा। स्टोर में महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से महुएं से बनी कुकीज, बेल का शरबत, आयुर्वेदिक जड़ी बुटियों से लेकर हर्बल, साबुन,बड़ी, पापड़, मसाले से लेकर अन्य सामग्रियों की बिक्री की जाएगी। वनमंडलाधिकारी इसके सदस्य सचिव है। उन्होंने प्रक्रिया शुरू कर दी है।  

सी.मार्ट के माध्यम से उत्पादों के विक्रय एवं सी मार्ट के पूर्ण संचालन के लिए निजी संचालक, प्राइवेट पार्टनर के चयन हेतु इच्छुक संस्थाओं, फर्मों से रूचि की अभिव्यक्ति 14 जुलाई 2022 अपराह्न 3 बजे तक आमंत्रित की गई है। नियम एवं शर्तों के लिए विस्तृत जानकारी जिला पंचायत महासमुंद के सूचना पटल पर एवं महासमुंद जिले की वेबसाईट पर अवलोकन किया जा सकता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news