बेमेतरा

जितेन्द्र शुक्ला बने बेमेतरा के नए कलेक्टर
29-Jun-2022 4:02 PM
जितेन्द्र शुक्ला बने बेमेतरा के नए कलेक्टर

बेमेतरा, 29 जून। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से जारी किए गए आदेश में मंगलवार को वर्तमान कलेक्टर भोस्कर विलास संदीपान का तबादला आदेश जारी किया गया है। जिसके बाद नए कलेक्टर के तौर पर जांजगीर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला पदस्थ होंगे। प्रदेश में हुए प्रशासनिक फेरबदल का असर का असर जिले में हुआ है। वर्तमान कलेक्टर लगातार तीसरे कलेक्टर है जिनका तबादला एक साल या उससे कुछ महीने में ही किया गया है। वर्तमान पदस्थ कलेक्टर भोस्कर विलास संदीपान का तबादला संचालक , राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तौर पर किया गया है। वही जांजगीर कलेक्टर रहे जितेन्द्र कुमार शुक्ला को बेमेतरा कलेक्टर की जिम्मेदारी सौपी गई है, जो जिले के नवमे कलेक्टर के तौर पर पदस्थ होंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news