राजनांदगांव

सोमवार को नए कलेक्टर सम्हालेंगे पदभार
30-Jun-2022 1:31 PM
सोमवार को नए कलेक्टर सम्हालेंगे पदभार

डोमन सिंह होंगे नांदगांव के 30वें कलेक्टर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जून।
प्रशासनिक फेरबदल में राजनांदगांव पदस्थ किए गए नए कलेक्टर डोमन सिंह  सोमवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। जिला  निर्माण के बाद सिंह 30वें कलेक्टर के तौर पर जिले की कमान सम्हालेंगे।

‘छत्तीसगढ़’  से चर्चा करते श्री सिंह ने कहा कि सोमवार को चार्ज लेकर कार्य की शुरूआत करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के विकास को रफ्तार देने और राज्य सरकार की योजनाओं को मूर्तरूप देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। श्री सिंह को जिले में कार्य करने का पूर्व प्रशासनिक अनुभव है। लिहाजा उन्हें प्रशासनिक कामकाज में दिक्कतें नहीं होंगी। इधर उनके पदस्थापना के बाद से जिले में प्रशासनिक अफसरों में उनके संबंध में जानकारी ली जा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news