महासमुन्द

काढ़ा पीकर स्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ, ललाट रूप का दर्शन हुआ, 1 को रथ यात्रा
30-Jun-2022 2:48 PM
काढ़ा पीकर स्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ, ललाट रूप का दर्शन हुआ, 1 को रथ यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 जून।
औषधीयुक्त काढ़ा पीकर भगवान जगन्नाथ कल बुधवार को स्वस्थ्य हो गए हैं। आज गुरूवार अलसुबह भक्तों को उनके ललाट रूप का दर्शन हुआ। इसके पूर्व मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अचर्ना करते महाआरती हुई। मालूम हो कि कल 1 जुलाई को भगवान जगन्नाथ भक्तों को दर्शन देने रथ में सवार होकर भैया बलराम व बहन सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। श्रीराम मंदिर के पुजारी नारायण दास वैष्णव ने बताया कि पौराणिक कथानुसार स्नान के बाद भगवान बीमार हो गए थे। जिसे औषधियुक्त काढ़ा पिलाया गया और बुधवार को देर रात भगवान स्वस्थ्य हो गए।

आज 30 जून को सुबह साढ़े पांच बजे नेत्रोत्सव का आयोजन हुआ। इसके पहले विधि-विधान के साथ महाआरती की गई। इसके बाद भगवान जगन्नाथ के ललाट रूप का दर्शन हुआ। कल 1 जुलाई को अल सुबह फिर पूजा अर्चना होगी। इसके बाद दोपहर दो बजे रथयात्रा पूजा विधान के साथ भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और भ्राता बलभद्र रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने शहर में निकलेंगे। बाद में गुंडिचा मंदिर में विराजित होंगे। जहां अगले 9 दिनों तक वे भक्तों को दर्शन देंगे।

कल 1 जुलाई को रथयात्रा पर्व है। इसे लेकर लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि पर्व को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। दोपहर दो बजे पूजा अर्चना के बाद भगवान की रथयात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि पर्व के मद्देनजर भगवान के रथ की साफ सफाई के साथ रंग रोगन भी हो गया है। कल शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और भ्राता बलभद्र रथ पर सवार होकर शहर में दर्शन देने के लिए निकलेंगे। कोविड के कारण पिछले दो सालों से भगवान दर्शन नहीं हुआ था लेकिन इस साल रथयात्रा को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। मंदिर समिति के अध्यक्ष विरेन्द्र चंद्राकर ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी 8 क्विंटल गजा मूंग का प्रसाद भक्तों में वितरण के लिए तैयार किया जाएगा।
इसमें चना, मंूग और गुड़ से प्रसाद तैयार किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news