सरगुजा
पार्षद ने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया
30-Jun-2022 8:27 PM
अम्बिकापुर, 30 जून। पूर्व माध्यमिक शाला बौरीपारा में शाला के संरक्षक व वार्ड पार्षद दीपक मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में शाला में नव प्रवेशी उत्सव कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर मुंह मीठा करा उनका स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी बच्चों को अपना आशीर्वचन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में अभिषेक सिंह, प्रशांत जायसवाल, आलोक यादव, संकुल समन्वयक दयानंद पांडेय और शाला के शिक्षक रेखा वर्मा, जेयुद्दीन अंसारी, अरविंद बखला, सरिता दुबे, कीर्ति पांडे, सन्नी मिंज और पालक सुनीता चंदा सोनी, उषा, बसंती लकड़ा उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन और आभार व्यक्त संस्था के प्रधान पाठक राम देव राम द्वारा किया गया।