बीजापुर

अंतरराज्यीय बस स्टैंड में फैली बदबू ,पालिका कर वसूली तक ही सिमटा-गागड़ा
30-Jun-2022 10:13 PM
अंतरराज्यीय बस स्टैंड में फैली बदबू ,पालिका कर वसूली तक ही सिमटा-गागड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर,  30 जून।
नगर में स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड इन दिनों बदबू व गंदगी का केंद्र बनकर अपनी अलग पहचान बना रहा है, तो वहीं नगर पालिका परिषद स्वच्छ्ता को ठेंगा दिखाते हुए महज करों की वसूली तक ही सिमट गया है। यह बात मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा ने कही है।

 प्रेस को जारी बयान में फूलचंद गागड़ा ने नगर पालिका प्रशासन पर नगर में स्वच्छता पर ध्यान न देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नगर में स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड हमेशा बदबू व गंदगी से पटा रहता है।  अभी बारिश के चलते यह बदबू और बढ़ जाती है। इस पर पालिका द्वारा कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। स्थानीय नागरिकों का हो या अन्य प्रदेश के यात्री, उनका स्वागत बदबू से ही यहां होता है।

गागड़ा ने आगे कहा कि इस बदबू का मुख्य कारण बस स्टैंड से लगे चिकन मार्केट व आसपास नाली की सफाई न होना व यत्र-तत्र कूड़ा करकट फेंकने से हो रहा है और नगर पालिक इसका कोई स्थायी समाधान पर रुचि नहीं दिखा रही है। चिकन मार्केट से उपज होने वाली बदबू का शिकार आम नागरिकों के साथ-साथ यात्री भी हो रहे हैं, इन सब से अलग पालिका महज करों की वसूली तक ही सिमट कर रह गया है।

फूलचंद ने आगे कहा है कि किसी भी नगर की पहचान में पहली प्राथमिकता स्वच्छता होती है। बावजूद इस पर बीजापुर पालिक कार्य नही कर रही है,जबकि बस स्टैंड से लगा चिकन शॉप को यहाँ से अन्य स्थान पर स्थान्तरण करने की व्यवस्था करना चाहिए।

बीजापुर नगर के लिए पालिका का कोई दूर दृष्टि स्पष्ट प्लान नजर नहीं आ रहा है। पालिका खानापूर्ति व कर वसूली तक सीमित होकर रह गई है। अंतरराज्यीय बस स्टैंड जिले की पहचान है। जल्द स्वच्छता पर कार्य हो, अन्यथा युवा मोर्चा पालिका का घेराव कर प्रदर्शन करेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news