महासमुन्द

आज से महासमुंद में तीन टाइम पानी बंद सुबह शाम खुलेंगे नल
01-Jul-2022 3:55 PM
आज से महासमुंद में तीन टाइम पानी बंद सुबह शाम खुलेंगे नल

महासमुंद,1 जुलाई। महासमुंद शहर के नलों में आज से तीन समय पानी सप्लाई बंद कर दी गई है। अब लोगों को दो टाइम यानी सुबह-शाम ही पानी मिलेगा। शहर के 80 हजार आबादी को नगर पालिका ने गर्मी में तीन टाइम पानी की सप्लाई दी। अब बारिश में पालिका इस सिस्टम को पहले की तरह संचालित करेगा। कहा जा रहा है कि बारिश आने से वाटर लेवल बढ़ जाता है। वहीं महानदी में भी पानी की आवक बढ़ रही है। इसी को देखते हुए पालिका अब तीन के बजाए दो टाइम पानी की सप्लाई करेगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने बताया कि बरसात का सीजन शुरू हो गया है। शहर में दो टाइम पानी की सप्लाई पर्याप्त है। अब सुबह साढ़े 6 बजे व शाम साढ़े 5 बजे पानी की सप्लाई शहरवासियों को होगी। दोपहर नलों में पानी नहीं आएगा। पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर का कहना है कि प्रदेश की पहली पालिका है, जिसने शहरवासियों को तीन टाइम पानी दिया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news