महासमुन्द

मिशन 90 डेज 3.0 का संकल्प पूरा
01-Jul-2022 3:56 PM
मिशन 90 डेज 3.0 का संकल्प पूरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1जुलाई।
नगर के पर्यावरण प्रेमी,समाजसेवी, बच्चें द्वारा नगर के विभिन्न 15 सार्वजनिक स्थानों, तालाबों में गत वर्षों में रोपित पौधों का पोषण व संवर्धन हेतु महाभियान मिशन 90 डेज 3.0  चलाया गया। जिसके सफलतम आज  90 दिन पूरे हो चुके हैं।

अभियान का नेतृत्व कर रहें हमर भुइयां के नुरेन चंद्राकर ने बताया कि हमारे पर्यावरण, हमारे नगर को बेहतर बनाने, लोगों में पर्यावरण संरक्षण का सोच बनाने व हमारी भावी पीढ़ी हमारे बच्चों को इस कार्य से जोडऩे के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण का इस महाअभियान को पूर्ण किया है।

उन्होंने बताया कि 90 डे मिशन की कल्पना 3 साल पूर्व श्री सुधाकर बोदले महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा किया गया। प्रारंभिक वर्षों में उन्होनें महिला एवं बाल विकास कार्यालय परिसर में 25 पौधों का वृक्षारोपण कर 90 दिन के मिशन बनाकर प्रतिदिन पानी दिया। ये सारे पेंड़ इस वर्ष भी यथावत है। इनसे प्रेरित होकर यह अभियान अपने तीसरे साल शहर के 14 स्थानों पर 01 अप्रैल 2022  प्रारंभ कर 29 जून 2022 को सफलता पूर्वक पूर्ण किया है। अभियान का मोटो (नारा) पौधा जब तक बढ़ेगा नहीं तब तक छोड़ेगा नहीं को शहर के लोगों ने खूब सराहा।

इस अभियान के नेतृत्वकर्ता संस्था हमरभुइंया महासमुंद के नुरेन चंद्राकर, संवेदना ग्रुप से जितेंद्र चंद्राकर, शिक्षक पर्यावरण संरक्षक संघ से ओमप्रकाश चन्द्राकर, महावीर फाउंडेशन से रविन्द्र जैन, परिवर्तन फाउंडेशन से सुनील साहू, तालाब संरक्षण संघ से किशोर साहू, द कैडेट क्लब से खेमू यादव, कमलेश यादव कुर्मीपारा पर्यावरण संरक्षक हुकुम चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, ग्राम खैरा पर्यावरण संरक्षक जीवन कोसरे, मंदिर संरक्षक समिति से हितेश निर्मलकर द एन्जॉय ग्रुप से योशी चन्द्राकर, विश्वनाथ (शिवा) चन्द्राकर, अरनव चन्द्राकर, मौर्य चन्द्राकर, सुशांत चन्द्राकर, मयंक सिन्हा ने अपनी सहभागिता दजऱ् करायी एवं अभियान को सफल बनाने में निष्ठापूर्वक कार्य करते रहे हैं। श्री चंद्राकर ने इस अभियान से जुड़े समस्त पर्यावरण संरक्षक साथियों को धन्यवाद देते हुए मीडिया का भी आभार व्यक्त किया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news