सरगुजा

मौसी के घर गए महाप्रभु जगन्नाथ, रथयात्रा में उमड़ी भीड़
01-Jul-2022 6:50 PM
मौसी के घर गए महाप्रभु जगन्नाथ, रथयात्रा में उमड़ी भीड़

9 दिनों बाद वापस आएंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,1 जुलाई।
महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र तथा देवी सुभद्रा शुक्रवार को अपने मौसी के घर गए, 9 दिन रहने के बाद प्रभु वापस अपने घर लौटेंगे। महाप्रभु की रथयात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोग बारी- बारी से प्रभु का रथ खींचकर आशीर्वाद लिया।

सुबह 9 बजे जगन्नाथ मंदिर में पूजन शुरू हुआ जो 12 बजे तक समाप्त हुआ। दोपहर 1.10 बजे तक निर्धारित प्रथम पहर के मुहूर्त में ही भगवान जगन्नाथ, बलभद्र तथा देवी सुभद्रा को रथ पर बैठाकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए दुर्गा बाड़ी स्थित उनकी मौसी के घर पहुंचाया गया।

रथयात्रा के अवसर पर जगन्नाथ मंदिर के पुजारी बैकुण्ठ नाथ पांडा ने बताया कि रथयात्रा से पूर्व भगवान जगन्नाथ 15 दिनों तक क्यों बीमार रहते हैं। जगन्नाथ स्वामी जो पूरी दुनिया को रोगों से मुक्ति दिलाते हैं, वे स्वयं हर साल ज्येष्ठ मास की स्नान पूर्णिमा के दिन बीमार पड़ जाते हैं। वे भी अपने भक्तों की तरह बीमार होते हैं और उनका भी इलाज किया जाता है, उनको दवाई के रूप में काढ़ा देते हैं। भगवान जगन्नाथ पूर्णिमा के दिन से 15 दिनों तक आराम करते हैं और अपने भक्तों को दर्शन नहीं देते। इसी कारण से भगवान जगन्नाथ के कपाट इन 15 दिनों तक बंद रहती है। इस दौरान भगवान जगन्नाथ को फलों के रस, औषधि एवं दलिया का भोग लगाया जाता है। जब भगवान जगन्नाथ स्वस्थ हो जाते हैं तो वे अपने भक्तों से मिलने के लिए रथ पर सवार होकर आते हैं। जिसे रथयात्रा कहा जाता है। यह रथयात्रा हर वर्ष आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकलती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news