बस्तर

निगम के जनप्रतिनिधियों व अफसर-कर्मियों ने बस्तर कलेक्टर को दी विदाई
02-Jul-2022 10:20 PM
निगम के जनप्रतिनिधियों व अफसर-कर्मियों ने बस्तर कलेक्टर को दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 2 जुलाई।
कलेक्टर रजत बंसल को शनिवार को नगर निगम प्रशासन के महापौर सफीरा साहू, निगम के जनप्रतिनिधियों व अधिकारी कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के आदेश के तहत कलेक्टर जिला बलौदा बाजार भाटापारा किया गया, शहर के बस्तर आर्ट गैलरी में आयोजित विदाई समारोह में नगर निगम के द्वारा कलेक्टर रजत बंसल को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर रजत बंसल ने शहर में किए गए अपने कार्यों के संबंध में जानकारी देकर बताया कि बस्तर को ऐतिहासिक सांस्कृतिक प्राकृतिक रूप से अत्यंत समृद्ध बताते हुए कहा कि बस्तर की समृद्धि में पूरे विश्व का अवगत कराते हुए इसे जनजातीय राजधानी के रूप में विकसित किया जा सकता है।

श्री बंसल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आज जगदलपुर विकास के नए आयाम की ओर अग्रसर है ,गड़बो नवा जगदलपुर के तर्ज पर महापौर सफीरा साहू व निगम के पार्षद गण, अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शहर में विकास की नए आयाम छू रहा है, शहर में दलपत सागर का सौंदर्यकरण शहर के सभी के सहयोग से आज दलपत सागर अपने नए स्वरूप में दिख रहा है ,साथ ही बस्तर आर्ट गैलरी, सिटी व हाता ग्राउंड, इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम का उन्नयन ,गीदम रोड ,इतवारी बाजार , गंगा मुंडा तालाब ,भूतहा तालाब व अन्य कई विकास के कार्य करते गड़बो नवा जगदलपुर की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। शहर के विकास कार्य में निगम के सभी जनप्रतिनिधियों अधिकारी कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिला।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती साहू ने कलेक्टर रजत बंसल के साथ किए गए कार्यों का अनुभव को साझा किया। महापौर सफीरा साहू ने बताया कि कलेक्टर सर के साथ गढ़बो नवा जगदलपुर की परिकल्पना को साकार करने में पूरा सहयोग करते अपने अनुभव का लाभ देते आज जगदलपुर शहर को विकास के नए आयाम तक पहुंचा दिया है।

कलेक्टर रजत बंसल ने नगर निगम प्रशासन का सभी तरह से पूरा सहयोग किया, जिसकी वजह से आज जगदलपुर मे विकास के नए आयाम को छु पाया है।

कविता साहू ने कलेक्टर रजत बंसल के द्वारा जगदलपुर शहर के लिए किए गए कार्य के अपने अनुभव को बताते हुए कलेक्टर रजत बंसल के कार्यों की सराहना की। निगम के एमआईसी सदस्य ,नेता प्रतिपक्ष व पार्षद गणों ने भी अपने अपने अनुभव साझा किया । इस विदाई कार्यक्रम में अन्य सामाजिक संस्थाओं ,बस्तर संभाग किसान संघ ,जिला यादव समाज ,व अन्य कलेक्टर  रजत बंसल को स्मृति चिन्ह देकर शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का मंच संचालन एमआईसी सदस्य  यशवर्धन राव के द्वारा किया गया इस दौरान एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव ,उदयनाथ जेम्स ,कनीज फातिमा ,राजेश राय ,विक्रम सिंह डांगी ,सुशीला बघेल ,विजय कुमार ,अनीता नाग,नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ,पार्षद योगेंद्र पांडे ,नरसिंह राव ,सुनीता सिंह ,ललिता राव ,लता निषाद ,राजपाल कसेर,श्वेता बघेल ,दिगंबर राव ,निर्मल पानी ग्राही ,महेंद्र पटेल ,सूर्या पानी ,बलराम यादव ,दयाराम कश्यप ,त्रिवेणी रंगारी ,नीलम यादव ,ममता पोटाई व मनोनीत पार्षद ,निगम के अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित थे । कार्यक्रम का आभार आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने किया ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news