बालोद

कलेक्टर-एसपी ने पार्क में पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
03-Jul-2022 2:39 PM
कलेक्टर-एसपी ने पार्क में पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 3 जुलाई।
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के दिशानिर्देशन में दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग में बालोद शहर के समीप स्थित वन विभाग का पर्यावरण पार्क शीघ्र ही सुंदर और आकर्षक पर्यटन क्षेत्र के रूप में अस्तीत्व में आने वाला है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के विशेष रूचि के फलस्वरूप जिला प्रशासन द्वारा त्वरित गति से इसकी तैयारियॉ शुरू कर दी गई है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव एवं वनमण्डलाधिकारी आयुष जैन ने आज अधिकारियों के साथ पर्यावरण पार्क में पहुॅचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर  ने कहा कि इस मनोरम तंादुला जलाशय के समीप स्थित इस सुंदर पर्यावरण पार्क को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएॅ है। उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि इस पर्यावरण पार्क को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने से यह वृहद पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होने के साथ ही सैलानियों के लिए आकर्षण का केन्द्र भी बनेगा। डॉ. सिंह ने अधिकारियों को इस पर्यावरण पार्क में आगंतुकों की सुविधाओं के लिए रेस्टोरेंट, शौचालय आदि के निर्माण के साथ ही विद्युत एवं पेयजल आदि की सभी सुविधाएॅ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर एवं अधिकारियों ने पर्यावरण पार्क के वॉच टावर में चढक़र पर्यावरण पार्क तथा तंादुला जलाशय के मनोरम दृश्य का अवलोकन किया और अधिकारियों के साथ इसे और बेहतर बनाने तथा इसके संरक्षण एवं संवर्धन के उपायो के संबंध में चर्चा भी की। कलेक्टर ने वनमण्डलाधिकारी को वॉच टावर में जरूरी व्यवस्थाएॅ सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर शीतल बंसल भी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news