दुर्ग

राष्ट्रसंत ललितप्रभ सागर का दर्शन लाभ लेने उमड़ा सकल जैन समाज
03-Jul-2022 3:01 PM
राष्ट्रसंत ललितप्रभ सागर का दर्शन लाभ लेने उमड़ा सकल जैन समाज

ऋषभ नगर में प्रवचन शुरु, जीवन निर्माण व व्यक्तित्व विकास पर राष्ट्रसंत ने किया मार्गदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 जुलाई। 
राष्ट्रसंत ललितप्रभ सागर और मुनिश्री डॉ. शांतिप्रभ सागर महाराज शनिवार की सुबह नवकार परिसर पुलगांव नाला से विहार कर ऋषभ नगर पहुंचे। यहां उन्होने सकल जैन समाज द्वारा आयोजित 3 दिवसीय प्रवचन श्रृंखला में जीवन निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास को लेकर श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया। प्रवचन सुनने जैन समाज के अलावा दीगर समाज के लोग बड़ी संख्या में उमड़े। इसके पहले शुक्रवार की शाम राष्ट्रसंत ललितप्रभ सागर और मुनिश्री डॉ. शांतिप्रभ सागर महाराज का दुर्ग शहर में मंगल प्रवेश हुआ। रात्रि विश्राम उन्होने नवकार परिसर पुलगांव नाला स्थित कुम्मट परिवार के निवास स्थान में किया। शनिवार की सुबह यहां राष्ट्रसंत ललितप्रभ सागर का दर्शन लाभ लेने श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटे। शहर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने राष्ट्रसंत का आर्शीवाद लेकर प्रदेश में खुशियाली की कामना की। पिछले 10 वर्षो के आग्रह पश्चात राष्ट्रसंत ललितप्रभ सागर के शहर आगमन से सकल जैन समाज में खासा उत्साह का माहौल था। फलस्वरुप राष्ट्रसंत के नवकार परिसर पुलगांव नाला से ऋषभ नगर विहार के दौरान गाजे-बाजे के धुन में श्रद्धालु उत्साहित रहे और राष्ट्रसंत के जयघोष गूंजमान रहे।

राष्ट्रसंत ललितप्रभ सागर के पुलगांव से विहार के दौरान बाबा रामदेव दरबार के प्रमुख रमेश जैन, चेम्बर ऑफ कॉमर्स दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष पायल जैन, मनीष जैन, शांतिलाल कुम्मट, पार्षद मदन जैन, नीता जैन, पूर्व पार्षद अमृत लोढ़ा, धर्मचंद लुनिया, दिनेश मारोटी, कांतिलाल बोथरा, महेन्द्र दुग्गड़, दीपक चोपड़ा, संतोष राजपुरोहित, लंगूरवीर मंदिर समिति अध्यक्ष मानव सोनकर, राहुल शर्मा, संजय बोहरा, मूलचंद लुनिया, महावीर बेगानी, शांतिलाल बेगानी, पवन गोगड़, सुरेश कोठारी, प्रमोद बुरड, सुनीता बोहरा के अलावा सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news