राजनांदगांव

राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रभारी सहायक क्रीड़ा अधिकारी उषा का बेहतर प्रदर्शन
03-Jul-2022 3:17 PM
राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रभारी सहायक क्रीड़ा अधिकारी उषा का बेहतर प्रदर्शन

राजनांदगांव, 3 जुलाई। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस नृत्य एवं शार्ट प्ले (पुरूष एवं महिला) का आयोजन 23 से 27 जून तक नई दिल्ली में हुआ, जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर उषा चटर्जी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।   खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़़ शासन द्वारा ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस नृत्य एवं शार्ट प्ले प्रतियोगिता अंतर्गत राज्य स्तर पर चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजनांदगांव से प्रभारी सहायक क्रीड़ा अधिकारी उषा चटर्जी ने एकल लोक नृत्य एवं शार्ट प्ले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस नृत्य एवं शार्ट प्ले (पुरूष एवं महिला) का आयोजन 23 से 27 जून तक नई दिल्ली में हुआ, जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर उषा चटर्जी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news