दुर्ग

निगम के लेखापाल को दी विदाई
03-Jul-2022 4:04 PM
निगम के लेखापाल को दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 3 जुलाई।
नगर पालिक निगम, भिलाई-चरौदा  सभागार में  निगम के लेखापाल रविन्द्र नाथ बोस का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में निगम महापौर  निर्मल कोसरे, सभापति  कृष्णा चन्द्राकर, आयुक्त  कीर्तीमान सिंह राठौर, स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी चन्द्राकर, सहायक लेखाधिकारी  आर.के.देवांगन सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी, महापौर परिषद् के सदस्य एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

विशेष क्षेत्र प्राधिकरण सहित नगर पालिका परिषद् एवं नगर निगम, भिलाई-चरौदा में 37 वर्ष अपनी सेवांयें देने के बाद श्री बोस निगम लेखापाल पद से सेवनिवृत्त हुये।
श्री बोस को उपस्थितज जनों ने उनके भविष्य के लिए शुभकानायें देते हुए शाल एवं श्रीफल सहित उपहार भेंट कर उनका अभिनन्दन किया। उक्त जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से  विकास त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news