महासमुन्द

बारिश से खेती किसानी में आई तेजी
04-Jul-2022 3:53 PM
बारिश से खेती किसानी में आई तेजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 जुलाई।
अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को राहत है क्योंकि बीती रात 8 बजे से समाचार लिखते समय 10 बजे तक लगातार बारिश जाारी है। जिले के किसान खेती के लिए जोताई कर चुके थे और कई किसानों ने बीज का छिडक़ाव भी कर दिया था। पखवाड़ेभर पूर्व हुई बारिश से किसानी कार्य में तेजी आई थी।

बारिश थमने के बाद उमस और गर्मी ने भी लोगों को परेशान कर रखा था। किसान अच्छी बारिश की प्रतीक्षा कर रहे थे। खेतों, तालाबों के अलावा जिले में जलाशयों की स्थिति काफी खराब थी। वहां अब तक पानी की आवक नहीं थी। इस पानी से खेत, तालाब आरै जलाशयों में पानी जमा होना शुरू हुआ है।

बंगाल के खाड़ी से निम्न दाब का क्षेत्र बनने से क्षेत्र में शनिवार को शाम 7 बजे जिले में आधे घंटे तक तेज गर्जन के साथ बारिश हुई इसके बाद देर रात तक रिमझिम बारिश हुई थी। इसके कारण शमिवार रात में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को भी अधिकतम पारा में गिरावट आई है मौसम नम बना हुआ है।

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून द्रोणिका बिकानेर, अलवर, हरदोई, डाल्टगंज, शांतिनिकेतन और उसके बाद पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा बांग्लादेश और उसके आसपास 7.6 किलोमीटर उंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटे में उत्तर ओडि़शा और उसके आसपास एक निम्र दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news