महासमुन्द

क्रॉस वोटिंग : 8 भाजपा पार्षदों के निष्कासन की अनुशंसा
04-Jul-2022 5:40 PM
क्रॉस वोटिंग : 8 भाजपा पार्षदों के निष्कासन की अनुशंसा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 जुलाई।
महासमुंद में भाजपा अमले में सियासी कलह के बीच 8 बागी पार्षदों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। कहा जा रहा है कि भाजपा ने नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर के खिलाफ लाए गये अविश्वास प्रस्ताव में क्रॉस वोटिंग के कारण 8 बागियों को निष्कासित करने की अनुशंसा की है।

मालूम हो कि महासमुंद नगर पालिका में भाजपा की नगर सरकार होने के बाद भी वहां आज कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। क्योंकि भाजपा पार्षदों ने ही भाजपा को धोखा दिया है। लिहाजा 30 में से कांग्रेस के पक्ष में 20 मत मिले। अब महासमुंद में कांग्रेस का अध्यक्ष होगा।

भाजपा के 8 पार्षदों के निष्कासन की अनुशंसा अविश्वास प्रस्ताव में मिली पराजय के बाद तत्काल भाजपा समन्वय समिति ने ली है और भाजपा के 8 पार्षदों को पार्टी से निष्कासित करने की अनुशंसा की है।

प्रदेश कार्यालय को पत्र भेजा जा रहा है, जिसमें पूर्व नपाध्यक्ष पवन पटेल, महेंद्र जैन, मनीष शर्मा, मंगेश टांकसाले, माधुरी सिक्का, हफीज कुरैशी, मीना वर्मा और बड़े मुन्ना देवार को पार्टी विरोधी कार्य करने के कारण निष्कासित करने की अनुशंसा की गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने ‘छत्तीसगढ़’ से कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के चलते समन्वय समिति ने अनुशंसा कर प्रदेश कार्यालय को बागियों का नाम भेजा है, जिसमें पार्षद हाफिज कुरैशी, मीना वर्मा, महेंद्र जैन, पवन पटेल, मंगेश टांकसाले, बड़े मुन्ना देवार, माधवी सिका और मनीष शर्मा शामिल हैं।

उन्होंने कहा है कि नगर पालिका के अविश्वास प्रस्ताव में आए रिजल्ट को देखते हुए भाजपा समन्वय समिति ने यह निर्णय लिया है। उक्त पत्र को प्रदेश कार्यालय भेज दिया गया है। जल्द ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय निष्कासन की कार्रवाई पर मुहर लगाएंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news