दन्तेवाड़ा

विधायक ने छात्राओं संग मनाया जन्मदिन, दिए उपहार
04-Jul-2022 9:42 PM
विधायक ने छात्राओं संग मनाया जन्मदिन, दिए उपहार

दंतेवाड़ा, 4 जुलाई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय दंतेवाड़ा की छात्राओं के लिए शुक्रवार का दिन यादगार रहा। विधायक दंतेवाड़ा देवती महेंद्र कर्मा ने अपना जन्मदिन  छात्राओं के साथ मनाया।

विधायक ने इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं को विभिन्न उपहार भेंट किए। इनमें पुस्तकें, कलम, चॉकलेट और बिस्किट शामिल थे। छात्राओं ने विधायक को उनके जन्मदिन की बधाइयां दी और उनके स्वस्थ भविष्य की कामना की।

श्रीमती कर्मा ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। छात्राओं को समर्पित भाव से संस्था में रहकर ज्ञान अर्जित करने की सीख दी। जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सके। विद्यालय परिवार ने भी विधायक को जन्मदिन की बधाई दी।

इस अवसर पर विद्यालय की अधीक्षिका सुमित्रा शोरी, शीतल गुप्ता, सरिता ठाकुर,प्रीती साहू, जयंती मंडावी,जया और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news