दुर्ग

लायंस क्लब ने 18 डॉक्टर्स का किया सम्मान
05-Jul-2022 3:47 PM
लायंस क्लब ने 18 डॉक्टर्स का किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 जुलाई।
राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर लायंस क्लब दुर्ग सिटी ने एक निजी होटल में 3 जुलाई को 18 डॉक्टर्स का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल में स्वागत भाषण के साथ लायंस क्लब इंटरनेशनल कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राजू शारदा ने डॉक्टर्स डे की विस्तृत जानकारी प्रदान की। ध्वज वंदना का वाचन लायन कीर्ति बल्लाल ने किया। डॉ. जसवंत कैंसर सर्जन, डॉ. संजय जैन फिजिशियन, डॉ. तन्मय जैन चेस्ट विशेषज्ञ, डॉ. सुमित पारख शिशु विशेषज्ञ, डॉ. निशा जैन स्किन, डॉ. स्वाति जैन स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. अमित जिज्ञासी नेत्र रोग, डॉ. श्रेणिका जैन दंत रोग, डॉ.   अंशुल सिंघई मधुमेह, डॉ.  सौरभ जैन यूरोलॉजिस्ट, डॉ.  पी बालकिशोर पूर्व सिविल सर्जन, डॉ. डी के गुप्ता नेत्र रोग, डॉ. वंदना गुप्ता स्त्री रोग, डॉ. समीर बरडिया दंत, डॉ.  राजू शारदा पशु चिकित्सा सर्जन, डॉ. स्नेहा जैन कैंसर कंसल्टेंट, डॉ.  ओम टावरी मुबई रेडियोलॉजिस्ट, डॉ. पल्लवी दंत रोग विभाग के डॉक्टर्स  को लायन अध्यक्ष मीनाक्षी, सचिव शशिप्रभा, रीजन चेयर पर्सन रश्मि अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन लक्ष्मी चंद्राकर ने स मानित किया।

पूर्व अध्यक्ष विजय गुप्ता, हरमीत भाटिया, लायन रुचि सक्सेना, सतीश सुराना, एस पी दिलाई, अमर सिंह गुप्ता, रौनक जमाल ने भी अलग अलग डॉक्टर्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम में रत्नमाला पालिया, अनीता तिवारी, कीर्ति बल्लाल सहित अन्य उपस्थित थे। सभी डॉक्टर्स को श्री फल, पौधा और मेमेंटो द्वारा स मानित किया गया।

सम्मानित हुए 18 डॉक्टर्स में 4 डॉक्टर लायन क्लब दुर्ग सिटी के सदस्य भी हैं। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष पी बी सक्सेना एवं आभार प्रदर्शन संस्था की सचिव शशिप्रभा गुप्ता ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news