बेमेतरा

जिले में अब तक 147 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
05-Jul-2022 5:30 PM
जिले में अब तक 147 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

बेमेतरा, 5 जुलाई। चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 4 जुलाई  सवेरे 8 बजे तक की स्थिति में जिले में 147 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक 194.5 मि.मी. वर्षा बेमेतरा तहसील में तथा न्यूनतम 105.7 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार थानखम्हरिया तहसील मे 186.7 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 105.8 मि.मी. वर्षा तथा साजा तहसील में 142.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news