रायपुर

छत्तीसगढ़ में निर्भय होकर दुष्कर्म, भूपेश यही बदलाव लाये हैं- विष्णुदेव
05-Jul-2022 7:25 PM
छत्तीसगढ़ में निर्भय होकर दुष्कर्म, भूपेश यही बदलाव लाये हैं- विष्णुदेव

रायपुर, 5 जुलाई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जांजगीर जिले में अकलतरा इलाके में निर्भया कांड की तर्ज पर अधेड़ के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात पर गहरा दुख व्यक्त किया है।  सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि 'वक्त है बदलाव का' नारा लगाने वाले भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में यही बदलाव किया है।निर्भय होकर पूरे प्रदेश में बलात्कार, हत्या, लूट, चोरी डकैती। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सारा ध्यान बदलापुर की राजनीति में लगा रहता है। और दूसरी तरफ महिलाओं की अस्मत लुट रही है, हत्या की जा रही है, फूल सी बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहा है। मातृशक्ति न बाहर सुरक्षित है और न ही अपने घर में सुरक्षित है। घर में घुसकर बलात्कार और नृशंस हत्या हो रही है।  राज्य अपराधगढ़ में तब्दील हो गया है। कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। इस तरफ देखने की फुर्सत भूपेश बघेल को नही है। मुख्यमंत्री राजनीतिक विरोधियों को प्रताड़ित करने की फिराक में रहते हैं। इन दिनों उनकी राजनीति उदयपुर में हुई हत्या के विरोध को कुचलने की कोशिशों पर केंद्रित है।  लेकिन उनका जो मूल काम है, वह न वे कर रहे और न अपने गृह मंत्री को करने दे रहे। राज्य में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार की है लेकिन इस सरकार ने कानून व्यवस्था को खूंटी पर टांग दिया है। अपराधी तत्वों पर कानून का जरा सा भी भय नहीं रह गया है।

साय ने कहा कि जिस दिन से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है, उसी दिन से अराजक तत्वों का बोलबाला बढ़ गया है। हद तो यह है कि सरकारी अफसर तक दुष्कर्म के आरोपी के तौर पर सामने आ रहे हैं।  इस सरकार में माताएं, बहनें और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news