बालोद
अनिला के हाथों खिलाडिय़ों को अनुदान राशि
06-Jul-2022 3:59 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 6 जुलाई। नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर के प्रयासों से नगर के खिलाडिय़ों को क्षेत्रीय विधायक एवं महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया ने स्वेच्छा अनुंदान राशि प्रदान की गई।
इस दौरान एसडीएम मनोज मरकाम, मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष संगीता नायर, पार्षद रुखसाना बैगम, प्रमोद तिवारी, रोशन पटेल, सूरज विभार, चंद्रप्रकाश सिन्हा, स्वप्निल तिवारी, संतोष पांडेय, विवेक मसीह, विजय लश्रमी, ममता पांडेय, जगदीश श्रीवास, जी ईश्वर राव, प्रदीप कुमार, संतोष पंजवानी, रामकुमार शर्मा, अनिल कोमबे, विलियम भंवरा सहित काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।