रायपुर

29 की बैठक तक स्कूल सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित किया
06-Jul-2022 5:11 PM
29 की बैठक तक स्कूल सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जुलाई।
स्कूल सफाई कर्मचारी संघ की लंबित मांगों पर 29 जुलाई को  स्कूल शिक्षा मंत्री ने   मंत्रालय में बैठक बुलाई है। तब तक के लिए संघ ने 125 दिनों से चल रही हड़ताल को स्थगित किया है। इससे पहले अंशकालीन से पूर्ण
कालीन की मांगों को लेकर  मंगलवार को  नवा रायपुर राज्य उत्सव स्थल के सामने धरना स्थल पर कर्मचारियों धरने पर बैठे हुए थे। दोपहर  रैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए लगभग 25 से 30,000 कर्मचारी निकले थे, लेकिन माना स्थित रोड को ब्लॉक कर कर्मचारियों को रोका गया। शाम 5 बजे शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम और शिक्षा सचिव भारतीय दासन के साथ बैठक में लिखित आश्वासन मिलने पर शाम 7 बजे धरना स्थगित किया गया।

परंतु कर्मचारी संघ ने कहा है कि 29 जुलाई को  मंत्रालय कमेटी के बैठक तक काम बंद हड़ताल में रहेंगे।  बैठक में  प्रांत अध्यक्ष संतोष खांडेकर,उपाध्यक्ष छाया साहू,सरगुजा संभाग अध्यक्ष दुलारचंद कश्यप,श्यामदेव रवि,बस्तर संभाग अध्यक्ष अनुसुइया सोनवानी,भुनेश्वर भास्कर शामिल थे।  संघ के प्रांत अध्यक्ष संतोष खांडेकर एवं संरक्षक विजय कुमार झा ने बताया है कि चट्टानी एकता और संघर्षशीलता प्रदर्शित कर अपनी जायज मांगों के लिए विशाल रैली, धरना, स्कूल सफाई कर्मचारियों ने किया जिसका समर्थन प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने किया ।संघ के जिला शाखा अध्यक्ष रामचंद्र टांडी ने भी सभा को संबोधित किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news