रायपुर

छत्तीसगढ़ में निर्भय होकर दुष्कर्म, यही बदलाव है- विष्णुदेव
06-Jul-2022 5:13 PM
छत्तीसगढ़ में निर्भय होकर दुष्कर्म, यही बदलाव है- विष्णुदेव

रायपुर, 6 जुलाई।  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जांजगीर जिले में अकलतरा इलाके में निर्भया कांड की तर्ज पर अधेड़ के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात पर गहरा दुख व्यक्त किया है।  सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि च्वक्त है बदलाव काज् नारा लगाने वाले भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में यही बदलाव किया है।निर्भय होकर पूरे प्रदेश में बलात्कार, हत्या, लूट, चोरी डकैती। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सारा ध्यान बदलापुर की राजनीति में लगा रहता है। और दूसरी तरफ महिलाओं की अस्मत लुट रही है, हत्या की जा रही है, फूल सी बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहा है। मातृशक्ति न बाहर सुरक्षित है और न ही अपने घर में सुरक्षित है। घर में घुसकर बलात्कार और नृशंस हत्या हो रही है।  राज्य अपराधगढ़ में तब्दील हो गया है। कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। इस तरफ देखने की फुर्सत भूपेश बघेल को नही है। मुख्यमंत्री राजनीतिक विरोधियों को प्रताडि़त करने की फिराक में रहते हैं। इन दिनों उनकी राजनीति उदयपुर में हुई हत्या के विरोध को कुचलने की कोशिशों पर केंद्रित है।  लेकिन उनका जो मूल काम है, वह न वे कर रहे और न अपने गृह मंत्री को करने दे रहे।
 

भाजपा राज में महिलाओं की स्थिति क्या थी-ठाकुर
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने साय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में कानून का राज है। यहां किसी भी तरह का कोई अपराधी बच नहीं सकता। किसी भी घटना के आरोपी जल्द से जल्द कानून की गिरफ्त में होते हैं। जांजगीर चांपा जिले में दुष्कर्म और हत्या की वारदात अक्षम्य है। ऐसी घटना के आरोपी कोई हो उनको बख्शा नहीं जायेगा। पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर जल्द से गिरफ्तार किया है। कानून से बड़ा कोई अपराधी नहीं हो सकता। भाजपा के राज में तो ज्ञात अपराधी भी खुले आम घूमते थे। ठाकुर ने कहा कि विष्णुदेव अपने गिरेबान में झांक कर बताये कि भाजपा राज में गायब छत्तीसगढ़ की हजारों बेटियां कैसे गायब हो गयी। वे बतायें की भाजपा के राज में झलियामारी जैसे कांड क्यों होते थे, खलको जैसी घटनाएं किसके संरक्षण में होती थीं? भाजपा राज के मुख्यमंत्री  के ओएसडी किसके संरक्षण में नाबालिग बच्ची को बंधक बनाकर बलात्कार कर रहे थे, भेद खुला तो पीडि़ता बच्ची के परिवार तक का अपहरण कर लिया। जिनका ऐसा चरित्र, चाल और चेहरा सामने आ चुका है, वे दुष्कर्म की वारदात पर राजनीति कर रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news