सरगुजा
भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121 वीं जयंती मनाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,6 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष महान विचारक एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121वीं जयंती आज भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पौधारोपण कर मनाई गई।
पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी की उपस्थिति में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर डॉ. मुखर्जी को याद करते हुए रामविचार नेताम ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटाकर मोदी सरकार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को सच कर दिखाया है, आज कश्मीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ विकास की राह पर आगे चल पड़ा है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि जो कश्मीर कभी आतंकवाद का गढ़ बना हुआ था, यहां आज अमन चैन है वहां के युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध है, ऐसे ही कश्मीर का सपना डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखा था।
इस अवसर पर अंबिकापुर के मठपारा में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, आलोक दुबे, फुलेश्वरी सिंह संतोष दास, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, विजय व्यापारी, विकास पांडे, मधु चौदाहा शकुंतला पांडे, राजेन्द्र जयसवाल, अजय प्रताप सिंह, जन्मेजय मिश्रा, विश्व विजय तोमर, दीपक सिंह तोमर, प्रेमानंद तिग्गा, मनोज कंसारी, रामप्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी, कृष्ण कुमार शर्मा, गायत्री सिंह, अनुराधा गोस्वामी, ज्योति चौरसिया, प्रयाग साहू , वीरेंद्र बघेल, सुरेश मल्लिक, प्रभात श्रीवास्तव, निश्चल प्रताप सिंह, रविंद्र तिवारी, शैलेश सिंह, शुभांगी बिहारे, सोनू मुदलियार, दीक्षा अग्रवाल, प्रभा गोस्वामी, गणेश कुशवाहा, उमेश अग्रवाल, संजीव वर्मा, कमलेश तिवारी, गणेश सिन्हा, छोटे लाल माथुर, मनीष बारी, भूपेंद्र सिंह, शरद सिन्हा, राजेंद्र बघेल, राजेश प्रजापति, अनिल जायसवाल, दीपक सोनी, श्याम गुप्ता, निशांत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।