सरगुजा

युवा कार्यकर्ताओं के दम पर बदलेंगे सरकार-श्याम बिहारी
06-Jul-2022 8:11 PM
युवा कार्यकर्ताओं के दम पर बदलेंगे सरकार-श्याम बिहारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,6 जुलाई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा की जिला कार्यसमिति की बैठक युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय संकल्प भवन अंबिकापुर में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश के अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता भाजयुमो प्रभारी अनुराग सिंह देव ,प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अखिलेश सोनी, सरगुजा भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, युवा मोर्चा सरगुजा संभाग के प्रभारी चिंटू राजपाल, जिला के प्रभारी नितिन राय, सह प्रभारी रूबी पासी सम्मिलित हुए।

बैठक को श्याम बिहारी जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा के उत्साह, ऊर्जा की सराहना की जानी चाहिए और युवाओं से मैं आह्वान करता हूं कि आने वाला समय चुनावी समय है जो हमारी परीक्षा का समय है। जिसे लेकर अब हमको तैयारी में लगना पड़ेगा, क्योंकि बिना तैयारी के हम अपनी परीक्षा को पास नहीं कर सकते और इस परीक्षा को पास करने के लिए युवा मोर्चा की अहम भूमिका रहने वाली है।

बेरोजगारी और रोजगार को लेकर हम सब को आगामी होने वाले प्रदर्शन के लिए पूर्णत: तैयार होना पड़ेगा और सरकार की नाकामियों को युवा मोर्चा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना पड़ेगा।

जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लड़ाई युवाओं के दम पर लड़ी जा सकती है और युवाओं का आने वाला चुनाव में बड़ा योगदान रहने वाला है। सरगुजा युवा मोर्चा अपने हर संगठन कार्यक्रम को बखूबी निभाते आ रहा है। आने वाले आगामी कार्यक्रम को भी मुझे विश्वास है कि वह अच्छे से पूर्ण करेगा।

युवा मोर्चा प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा कि युवा मोर्चा अपनी ताकत दिखाने को तैयार हो जाए। युवा मोर्चा को आगामी बहुत से कार्यक्रम करना है प्रदेश व्यापी आंदोलन बेरोजगारी को लेकर किया जाना है जिसमें बेरोजगारी टेंट, युवा चौपाल, वॉल राइटिंग, विधानसभा स्तरीय प्रदर्शन जैसे कई कार्यक्रम आने वाले 1 माह तक युवा मोर्चा को करनी है, इसलिए युवा मोर्चा अपनी कमर कस लें।

प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि युवा मोर्चा की परिश्रम की पराकाष्ठा के दम पर ही हम आगामी चुनाव को जीत सकते हैं। युवा मोर्चा के दम पर ही 2023 में निकम्मी सरकार को बदलने का आवाहन करते हैं। युवा मोर्चा का कार्यकर्ता 1-1 बूथ पर से कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा यह हम आशा और विश्वास करते हैं।

मेजर अनिल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। भाजपा युवा मोर्चा के माध्यम से हर कार्यक्रम करने को तैयार रहती है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के दम पर ही भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और आने वाला चुनाव भी हम इन के दम पर ही जीतेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा एवं सरगुजा संभाग के प्रभारी चिंटू राजपाल ने संबोधित करते हुए आगामी कार्य योजना का विस्तार पूर्वक विवरण दिया और आगामी होने वाले प्रदेश व्यापी आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की।
 जिसमें एक लाख से ऊपर युवा सीएम हाउस का घेराव बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर करेंगे।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने अटल जी की पंक्तियों के साथ उद्घाटन भाषण प्रारंभ किया तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से संघर्ष के लिए तैयार रहने तथा परिश्रम की पराकाष्ठा करने का आह्वान किया।

बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, युवा मोर्चा जिला प्रभारी नितिन राय, सह प्रभारी रूबी पासी ने भी संबोधित किया।

कार्य योजना बैठक में मंच का संचालन जिला महामंत्री संजीव वर्मा व अंशुल श्रीवास्तव ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष आरडी चौहान के द्वारा किया गया।

जिला कार्यसमिति बैठक में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश के सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री विकास पांडे, दीपक सिंह तोमर, प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका दीक्षा अग्रवाल, प्रिया सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निश्चल प्रताप सिंह, अमित गुप्ता, रविकांत उरांव, अंकित जयसवाल, रोचक गुप्ता, शानू कश्यप, विकास शुक्ला, वीर सोनी एवं सरगुजा जिले के युवा मोर्चा पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सभी मंडलो के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news