दन्तेवाड़ा

रोजगार सृजन में लाएं तेजी-कलेक्टर
08-Jul-2022 8:44 PM
रोजगार सृजन में लाएं तेजी-कलेक्टर

ग्रामीणों को उपलब्ध कराएं बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दन्तेवाड़ा, 8 जुलाई।
दंतेवाड़ा में संचालित विभिन्न आजीविका मूलक संस्थानों का कलेक्टर विनीत नंदनवार ने शुक्रवार को अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने आजीविका मूलक कार्यों में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कुम्हाररास स्थित माटी कला बोर्ड का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने माटी कला बोर्ड से जुड़े लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने माटी कला से जुड़े कुम्हारों के आवश्यक प्रशिक्षण एवं रोजगार नियोजन की जानकारी ली प्रशिक्षित लोगों से अच्छी गुणवत्ता के सामान निर्मित किए जाने एवं उन्हें बाजार उपलब्ध कराये जाने के निर्देश संस्था प्रभारी को दिए।कलेक्टर ने जिला ग्रंथालय का निरीक्षण कर सशक्त दन्तेवाड़ा ई-लाइब्रेरी के संचालन की जानकारी ली। सशक्त दन्तेवाड़ा ई-लाइब्रेरी का संचालन जिले के 209 विद्यालयों में संचालित है। जहां  विद्यार्थियों का पंजीयन किया गया है। लाइब्रेरी के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अपने भ्रमण के दौरान नव चेतना बेकरी का भी अवलोकन किया। यह बेकरी दन्तेवाड़ा जिले की प्रथम बेकरी है। जहां कि विभिन्न प्रकार के जैविक उत्पादों से बेकरी व्यंजन बनाए जाते है। यहां से उन्होंनें जिला मुख्यालय स्थित सी-मार्ट का अवलोकन किया जहां कि स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्री तथा दैनिक उपयोग में आने वाले सामानों की आपूर्ति जिले के विभिन्न स्कूल, आश्रम, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियानों में लिया जाता है। कलेक्टर ने सी-मार्ट के आय के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने डैनेक्स कैफेटेरिया का अवलोकन किया। इस कैफे में स्थानीय लोगों को जोडऩे एवं रोजगार उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ, आकाश छिकारा और कार्यपालन अभियंता आरईएस आरके ठाकुर प्रमुख रूप से मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news