दन्तेवाड़ा

पार्टी की विकासशील विचारधारा को घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता-भवानी
11-Jul-2022 9:41 PM
पार्टी की विकासशील विचारधारा को घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता-भवानी

आप की बचेली ब्लॉक कार्यकारिणी गठित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 11 जुलाई।
आम आदमी पार्टी की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से पधारे जिला अध्यक्ष आप के बल्लू भवानी के मार्गदर्शन पर टीम का गठन किया गया।

आम आदमी पार्टी बचेली ब्लॉक में अध्यक्ष विमल क्षत्रिय, ब्लॉक उपाध्यक्ष तन्जिला खातून, अब्दुल कलीम, गायत्री, सचिव भिपत मंगुराम, कोषाध्यक्ष राजा रेड्डी, सुखविंदर सिंह, संगठन मंत्री पप्पू, खान मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर नाग, सोशल मीडिया प्रभारी शिवानी, अजय झाड़ी व कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मुस्तफा, सुमन, सलीम, भगवती, फूलमती, सरबर, निहाल, रमेश बघेल को सर्वसम्मति से बनाया गया।

 जिला अध्यक्ष बल्लू भवानी ने बताया कि हम सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के विकासशील कार्यों व वर्तमान में उनके द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यों को लेकर प्रत्येक व्यक्ति तक जानकारी साझा करेंगे, साथ ही सदस्यता अभियान भी इस दौरान जारी रहेगा।  जिले में विकास के नाम पर स्थानीय लोगों के साथ छलावा किया जाता रहा है। सत्ता की कुर्सी पर सिर्फ पार्टी के नेता बदलते हैं, परंतु दंतेवाड़ा के हालात जस के तस है यही कारण है कि लोग बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news