सूरजपुर

राज्य सरकार की विफलताओं को लोगों के बीच जाकर बताएं-रविन्द्र
12-Jul-2022 4:58 PM
राज्य सरकार की विफलताओं को लोगों के बीच जाकर बताएं-रविन्द्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 12 जुलाई।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार के विफलताओं सहित बेरोजगारी भत्ता न देने के विरोध में पोस्टर विमोचन करने का निर्देश पूरे प्रदेश के युवा मोर्चा को दिया गया है।
रविवार को भैयाथान युवा मोर्चा मंडल के द्वारा जिलाध्यक्ष रविन्द्र भारती व भाजपा मंडल अध्यक्ष मार्तण्ड साहू की उपस्थिति में वन बुथ 20 यूथ का बैठक आयोजित कर आगामी कार्ययोजना का जानकारी दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र भारती ने राज्य सरकार कीे नीतियों को जनता के खिलाफ बताया व किसान विरोधी सरकार बताते हुए युवाओं के साथ धोखा होने की बात कही। इस दौरान उन्होंने मंडल के युवा मोर्चा साथियों से आग्रह करते हुए कहा कि सरकार के विफलताओं को जनता के बीच जाकर बताएं। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष मार्तंड साहू ने कहा कि प्रदेश की सरकार किसान विरोधी है वर्तमान में किसानो को खाद की काफी किल्लत है और बाजार में दोगुने दाम पर खरीदने की मजबूरी है।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह ने 1 बुथ 20 यूथ के सदस्यों से कहा कि राज्य सरकार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता न देकर बड़ा धोखा दिया है।जिसे युवाओं को बताने का कार्य युवा मोर्चा के टीम का है। आने वाले चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने में युवा मोर्चा पूर्ण रूप से तैयार है। बैठक को अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह,जिला महामंत्री सावन गोयल,विराट प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन अभिषेक गुप्ता व आभार सौरभ साहू ने किया।  

इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू प्रताप सिंह,लाल चंद शर्मा , प्रदीप सारथी , कुमरेश दुबे ,जीतू मानिकपुरी, संदीप दुबे, अखण्ड प्रताप सिंह, नितिन तिवारी, मनीष साहू, हृदय सिंह, उजाला ठाकुर, महेंद्र यादव,बालेश्वर सिंह,अजित दुबे,आयुष दुबे,सुनील साहू,अखिलेश सिंह,अनोज कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, अजय केवर्ध, खेलसाय राजवाड़े, श्रवण देवांगन, सूर्या साहू, जितेंद्र कुशवाहा, राय सिंह, शीतल पाटिल, रौनक पांडेय, जुगल कुशवाहा सहित काफी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news